Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गाजियाबाद की 3 बेटियों का सुसाइड रहस्‍य गहराया, पहले एक कूदी, फिर दो ने ऐसे लगाई छलांग, पिता ने भी की थी दो शादियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें online game suicide

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (15:28 IST)
गाजियाबाद में 3 लड़कियों की सुसाइड का मामला अब गहराता जा रहा है। अब तक मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि तीनों बहनों ने कोरियन ऑनलाइन गेम की लत की वजह से आत्‍महत्‍या की है। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अब मीडिया में गाजियाबाद के इस परिवार की अंदर की कहानी भी सामने आई है।
ALSO READ: गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात
बताया जा रहा है कि तीनों बहनों के पिता ने दो शादियां की थी। इसके साथ यह बात भी सामने आ रही है कि तीनों में से एक लड़की कूद रही थी, जबकि दो उसे बचाने के लिए खींच रही थी। हालांकि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा

सोसायटी में रहने वाले अरुण कुमार व्यापारी हैं। वह घटनास्थल के सामने वाली बिल्डिंग में रहते हैं। देर रात वह खाना खाने के बाद अपनी बालकनी में टहलने निकले थे। उन्होंने सामने की बालकनी में लाइट जलती देखी। वहां कुछ हलचल हो रही थी। पहले उन्हें कुछ अलग अंदेशा हुआ। बाद में लगा कि कोई बड़ा व्यक्ति सुसाइड की कोशिश कर रहा है। कुछ क्षण बाद उन्हें महसूस हुआ कि सामने की बालकनी में तीन लोग हैं।

3 बेटियों के पिता ने की थी दो शादियां

बच्चियों के पिता ने दो शादी की हैं। पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था। तो उसकी छोटी बहन (साली) के साथ दूसरी शादी कर ली। दोनों सगी बहन है। जो दूसरी शादी हुई उससे तीन बच्चे हुए, इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए। जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है। उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली की बेटी है। दोनो पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले दो सालों से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जाती थी।

एक लड़की गिरने वाली थी, दो उसे खींच रही थीं

गाजियाबाद केस के चश्मदीद ने बताया कि रात 2 बजे लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से बारी बारी से नीचे कूदी। जब लड़कियां नीचे गिरी तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे। जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि एक लड़की गिरने वाली थी, दो उसे खींच रही थीं।

क्‍या है पूरा मामला

मामला उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। यहां टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक नामी सोसायटी में 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेम की लत थी। तीनों बहनों की उम्र 12,14 और 16 साल है। भारत सिटी सोसायटी की ये घटना है। दावा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेलती थीं। बहनों के नाम 16 साल की निशिका। 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी हैं। उनके पिता चेतन कुमार और मां इस घटना से सदमे में हैं। तीनों बहनें समय से स्कूल भी नहीं जाती थीं।

सुसाइड नोट का दावा

तीनों बेटियों के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि एक सुसाइड नोट मिला था। वो जो उन्होंने लिखा था बच्चों की राइटिंग पिता ने पहचान ली थी। सुसाइड नोट में लिखा था पापा सॉरी... हम कोरिया नहीं छोड़ सकते। कोरिया हमारी जिंदगी है और कोरियन हमारी जान है। आप हमें नहीं छुड़ा सकते। सॉरी हम जान दे रहे हैं। किसी बच्चे के साथ ऐसा न हो। वो अपना गेम खेलना छोड़े।

आखिरी टास्‍क मिला था

बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को  ऑनलाइन गेम में टास्क मिला था। परिवार वालों के अनुसार, तीनों लड़कियां करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। इस गेम का लास्ट स्टेज था। इसके तहत घर वालों से अंतिम बार मिलकर सबके फोटो लेने थे। इसके बाद सबको एक रूम में बंद हो जाना था। इसके बाद तीनों को सुसाइड करना था।
webdunia

कोरोना के बाद से क्‍यों नहीं गई स्कूल

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चियां कोरोना के बाद से स्कूल नहीं जा रही थी। तीनों बच्चियों पढ़ने में कमजोर थी। बच्चियों ने आठ पन्ने का एक और नोट छोड़ा है। बच्चियों के पिता ट्रेडिंग का काम करते हैं। बच्चियों के घर वालों से बात की जा रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी बोले — सरकार कह रही ‘Four Stars of Destiny’ है ही नहीं, PM मोदी को संसद में दूंगा नरवणे की किताब