Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जलेबी चुरा के भागे, फिर शुरू हुई मार-धाड़, लाठी, डंडे, ईंट क्‍या क्‍या न चला, हमले में भागकर बचाई लोगों ने अपनी जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें jalebi They stole the jalebi and ran away, then the fight started.

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (15:06 IST)
कभी आपने सुना है कि जलेबी की वजह से भी विवाद हुआ हो। विवाद भी ऐसा कि जिसमें मार- धाड़ के साथ लाठी, डंडे, ईंट क्‍या क्‍या न चला। जी हां ऐसा कुछ हुआ है बिहार के जहानाबाद में। जहां जलेबी को लेकर ऐसा जबरदस्‍त विवाद हुआ कि अब उसके वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

मामला बिहार के जहानाबाद का है। जहां जलेबी को लेकर पंचायत भवन में जबरदस्त बवाल हुआ। इस दौरान गांववालों के बीच लाठे-डंडे और ईंट-पत्थर तक चले। इस बवाल में मुखिया अपनी जान बचाकर भागे।

दरअसल, जहानाबाद जिले के गोनवां पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद जलेबी को लेकर विवाद हुआ था। पंचायत मुखिया अमरनाथ सिंह ने समारोह में एक क्विंटल जलेबी की व्यवस्था की थी, जिसे कुछ लोग चुराने लगे। जलेबी चोरी को रोकने के प्रयास के दौरान मुखिया के समर्थकों और अन्य लोगों के बीच लाठी-डंडे से हिंसक झड़प हुई।

बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे तक चले। 4 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं, जिस पंचायत भवन में ये सब हो रहा था, उसके मुखिया को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोग जलेबी चुराकर भागने लगे।

पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह ने पंचायत भवन में झंडा फहराया था। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुखिया की तरफ से एक क्विंटल जलेबी की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान पंचायत के कुछ शरारती लोग जलेबी लेकर भागने लगे तो सारा बवाल खड़ा हो गया। बांटने के लिए 1 क्विंटल जलेबी मंगवाई गई थी। झंडा फहराने के बाद ही कुछ लोग जलेबी लेकर भागने लगे। जब मुखिया के समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मामला अचानक उग्र हो गया। इसके बाद गांव के लोग लाठी-डंडे और ईट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। बात इतनी बिगड़ गई कि मुखिया अमरनाथ सिंह को किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार ने संविधान, कांग्रेस, विपक्ष और मेरा अपमान किया है : खरगे