Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

Advertiesment
Kakoli Ghosh Resigns TMC
Kakoli Ghosh Resigns: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के जख्म अभी पूरी तरह भरे भी नहीं थे कि पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा है। कभी 'दीदी' की परछाईं और बेहद करीबी मानी जाने वाली वरिष्ठ टीएमसी सांसद काकोली घोष ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। बताया तो यह भी जा रहा है कि पार्टी के कई अन्य सांसद और विधायक भी पार्टी से बगावत कर सकते हैं। 
 
काकोली घोष पिछले 40 सालों से ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थीं। वे लोकसभा में लगभग 9-10 महीने तक पार्टी की चीफ व्हिप भी रहीं, लेकिन हाल ही में ममता बनर्जी ने उन्हें हटाकर कल्याण बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी बात से नाराज काकोली ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा था- 1976 से जुड़ाव, 1984 में सफर शुरू हुआ। आज मुझे चार दशकों की वफादारी का इनाम मिला है। ALSO READ: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z सिक्योरिटी

शुभेंदु अधिकारी की बैठक में एंट्री 

काकोली का इस्तीफा अचानक नहीं हुआ है। बगावत की यह स्क्रिप्ट पिछले कुछ दिनों से लिखी जा रही थी। दो दिन पहले ही काकोली ने बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए चुनावी रणनीतिकार एजेंसी 'I-PAC' पर भी गंभीर सवाल उठाए थे। इसके बाद मंगलवार को बड़ा सियासी उलटफेर तब देखने को मिला, जब काकोली घोष छह अन्य टीएमसी विधायकों के साथ कल्याणी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शामिल हुईं। 

काकोली घोष की सुरक्षा बढ़ाई

खास बात तो यह है कि बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद जहां अभिषेक बनर्जी समेत तमाम बड़े टीएमसी नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है, वहीं केंद्र सरकार ने काकोली घोष की सुरक्षा बढ़ाकर 'Y' कैटेगरी कर दी है, जो उनके अगले सियासी कदम का साफ इशारा है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि टीएमसी में अभी और तोड़फोड़ होगी। ALSO READ: ममता बनर्जी को हो सकती है जेल.. निलंबित रिजू दत्ता ने क्‍यों कहा ऐसा? TMC पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा सांसद सौमित्र खान का दावा

TMC में मचे इस आंतरिक घमासान के बीच भाजपा ने ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने बुधवार को एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर भारी असंतोष है। उन्होंने दावा किया कि अगर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व एक बार हरी झंडी दे दे, तो टीएमसी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी। करीब 50 विधायक और 20 सांसद अपनी ही पार्टी से नाराज हैं और वे किसी भी वक्त भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए