Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News : महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; RCB ने फिर जीता IPL खिताब, शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार आज

Advertiesment
top news 1 june
Top News : जून के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए महंगा कर दिया। बेंगलुरू ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल खिताब। आज सुबह 11 बजे होगा शुभेंदू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 35 नए मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ। 1 जून की बड़ी खबरें : 
 

महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 42 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। वहीं 5kg सिलेंडर भी महंगा हुआ है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपए हो गई। राजधानी में 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर 821.50 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2kg) की कीमतें स्थिर हैं। ALSO READ: 1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा, जानें क्या है 19kg और 5kg LPG के नए दाम
 

बैंगलूरू ने लगातार दूसरी बार जीता IPL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपना आईपीएल खिताब बरकरार रखा। लगातार 2 आईपीएल जीतने वाली बैंगलूरू तीसरी टीम बन गई है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए जवाब में आरसीबी ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ALSO READ: बैंगलूरू ने गुजरात को 5 विकेटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता IPL
 

शुभेंदु सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। आज सुबह 11 बजे 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और 5 कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लगभग 3 सप्ताह बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
 

अमेरिका ईरान समझौता फिर अटका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते के मसौदे को वापस भेजकर उसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव करने को कहा है... उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर और अधिक सख्त शर्तें जोड़ने की मांग की है।
 

ईरानी राष्‍ट्रपति पेजेशकियन ने नहीं दिया इस्तीफा

ईरान ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के इस्तीफा संबंधी खबरों का खंडन किया है। कहा गया है कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इस्तीफा नहीं दिया है और वे अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। इस्तीफे की खबरे 'झूठी' है और मीडिया की चालबाजी का हिस्सा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा, जानें क्या है 19kg और 5kg LPG के नए दाम