Publish Date: Mon, 11 May 2026 (07:45 IST)
Updated Date: Mon, 11 May 2026 (07:58 IST)
Top News 11 May : सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिव साधना करेंगे। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से आज देश में बदलेगा मौसम का मिजाज। ट्रंप के ईरान का प्रस्ताव ठुकराने से दोनों देशों में तनाव फिर चरम पर पहुंच गया। WHO ने साफ कर दिया कि हंता वायरस कोविड 19 की तरह वैश्विक खतरा नहीं है। 11 मई की बड़ी खबरें :
सोमनाथ में पीएम मोदी
गुजरात में सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक आयोजन सोमनाथ अमृतपर्व में पहली बार मंदिर के भव्य शिखर पर विशेष कलश से देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया जाएगा। यह सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।
बदलेगा मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत और निकटवर्ती राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान की संभावना। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। गुजरात और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में लू का अलर्ट।
ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव
ईरान ने युद्धविराम को लेकर अमेरिका के नए प्रस्ताव का जवाब पाकिस्तान के माध्यम से भेज दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे तुरंत खारिज करते हुए पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि मुझे ईरान का प्रस्ताव पसंद नहीं आया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह साफ नहीं किया कि प्रस्ताव में ऐसी कौन-सी बातें थीं जिन्हें अमेरिका मानने को तैयार नहीं है।
हंता वायरस वैश्विक खतरा नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कि एमवी होंडियस जहाज पर हंता वायरस का प्रकोप कोविड-19 जैसी महामारी का रूप नहीं लेगा। इससे जन स्वास्थ्य को होने वाला जोखिम कम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे कोविड जैसा वैश्विक खतरा नहीं है।
रोमांचक मैच में RCB की जीत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने आईपीएल के एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हराया। इसके साथ ही बैंगलूरू की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हुई।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें