Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 (08:55 IST)
Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 (09:21 IST)
Top News 20 March : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग का आज 21वें दिन है। ईरान ने हाइफा की तेल रिफाइनरियों पर हमला कर दिया। इधर बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस जंग में अपनी मर्जी से उतरा है। 20 मार्च की बड़ी खबरे :
हाइफा की तेल रिफाइनरियों पर ईरानी हमला
जिंदा हूं, जीत रहे हैं जंग : नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम जीत रहे हैं और ईरान खत्म हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के मिसाइल और न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इजराइल और अमेरिका मिलकर ऑपरेशन Rising Lion के तहत ईरान के खतरों को खत्म कर रहे हैं। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने पर तेल कीमतों में गिरावट की उम्मीद जताई।
ALSO READ: इजराइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान: 'हम जीत रहे हैं, ईरान खत्म हो रहा है'
क्या ट्रंप को कोई समझा सकता है?
अमेरिका को युद्ध में घसीटने के आरोपों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या किसी को लगता है कि कोई राष्ट्रपति ट्रंप को समझा सकता है कि उन्हें क्या करना चाहिए? राष्ट्रपति हमेशा वही करते हैं जो अमेरिका के हित में होता है।
अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा!
बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। आज भी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर धूल भरी आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें