Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

Advertiesment
top news 22 may
Top News 22 May : मुस्लिम प‍क्ष ने भोजशाला पर फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। ईरान को जवाब देने में अमेरिका के आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर का बड़ा भंडार खत्म हुआ। ट्रंप की नजर क्यूबा पर। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ क्रूड। 22 मई की बड़ी खबरें :

 

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और इसके लिए याचिका भी दाखिल भी की गई है। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की तरफ लगी हुई हैं, जहां इस मामले में सुनवाई की संभावना है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में भोजशाला परिसर को वाग्देवी का मंदिर माना था। ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
 

अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर का बड़ा भंडार खत्म

वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान-इजराइल संघर्ष के दौरान इजराइल की रक्षा में अमेरिका के आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर का बड़ा भंडार खत्म हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जब ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, तो अमेरिका ने अपने सबसे बेहतरीन और महंगे हथियार पानी की तरह बहा दिए। दूसरी तरफ, इसराइल ने बड़ी चालाकी से अपने हथियारों को बचा कर रखा। ALSO READ: इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!
 

ट्रंप का क्यूबा पर बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया कि अमेरिका भविष्य में वहां हस्तक्षेप कर सकता है। उन्होंने कहा कि क्यूबा एक असफल देश बन चुका है, जहां बिजली, पैसा और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। ट्रंप ने कहा, 'उनके पास वास्तव में कुछ भी नहीं है, लेकिन हम उनकी मदद करेंगे।'
 

क्या है अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड का हाल?

पश्चिम एशिया में तनाव घटने के संकेत मिलने से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। ब्रेट क्रूड 104.5 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 97.79 डॉलर प्रति बैरल है। इंडियन बास्केट पर क्रूड के दाम 108.86 डॉलर प्रति बैरल है। 
 

चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रन बना सकी। रनों के लिहाज से चेन्‍नई की यह सबसे बड़ी हार है। ALSO READ: गुजरात ने थमाई चेन्नई को सबसे बड़ी हार, प्लेऑफ से भी किया बाहर
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती