Publish Date: Sat, 23 May 2026 (08:21 IST)
Updated Date: Sat, 23 May 2026 (11:02 IST)
Top News 23 May : देश में 8 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल डीजल। पीएम मोदी आज रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 23 मई की बड़ी खबरें :
फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल
पीएम मोदी आज रोजगार मेला में बांटेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को होने वाले 19वें रोजगार मेला में 51,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। चयनित अभ्यर्थी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत पहुंचे। वे दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रूबियो ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका ऊर्जा, व्यापार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।
RCB मैच हारकर भी अंक तालिका में टॉप पर
सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रनों की हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अंक तालिका में टॉप पर रही। दोनों ही टीमें पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के समान 18 अंक होने के बाद भी कम रन रेट की वजह से हैदराबाद की टीम टॉप 2 में नहीं आ सकी। उसे एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। पहला क्वालिफायर अब आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होगा।
ALSO READ: 55 रनों की हार से भी RCB टॉप 2 में, SRH पहुंचेगा एलिमिनेटर में
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें