Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

Advertiesment
top news 25 may
Top News 25 May : तेल कंपनियों ने सोमवार 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया। देश में आज से नौतपा शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को महान बताया। उन्होंने कहा कि मुझे भारत से प्यार है। ट्रंप ने कहा कि वह ईरान से ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे। 25 मई की बड़ी खबरें :
 

पेट्रोल डीजल पर महंगाई की मार

तेल कंपनियों ने सोमवार 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल की कीमत 95.20 रुपए हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 2.87 रुपए बढ़कर 113.51 रुपए और डीजल 2.80 रुपए बढ़कर 99.82 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 2.46 और डीजल 2.55 रुपए बढ़कर क्रमश: 107.77 और 99.55 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 111.21 और 97.83 रुपए प्रति लीटर हो गया। पिछले 10 दिन में पेट्रोल 7 रुपए 35 पैसे और डीजल 7 रुपए 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। ALSO READ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 10 दिन में कितने बढ़े दाम?
 

आज से नौतपा शुरू 

देश में आज से नौतपा शुरू हो रहा है। नौपता के 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। हालांकि नौतपा शुरू होने से पहले ही इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान जताया है। 29 मई से उत्तर भारत में बारिश और तापमान गिरने की उम्मीद है।
 

ट्रंप बोले, मोदी महान, मुझे भारत से प्यार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को फोन कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। ट्रंप ने कहा कि मुझे भारत से प्यार है। मैं बस सभी को 'हैलो' कहना चाहता हूं। I Love प्रधानमंत्री। पीएम मोदी महान हैं, वे मेरे दोस्त हैं। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल
 

ईरान से ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर उनकी सरकार ईरान के साथ कोई समझौता करती है तो वह ओबामा प्रशासन की डील जैसी नहीं होगी। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी संभावित डील अमेरिका के हितों और वैश्विक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बातचीत अभी जारी है और कोई अंतिम समझौता तय नहीं हुआ है।
 

राजस्थान प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम

राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ का चौथा स्थान पा लिया है। राजस्थान अब 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। वह आईपीएल अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। ALSO READ: राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से हराकर पाया प्लेऑफ का आखिरी स्थान
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 10 दिन में कितने बढ़े दाम?