Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Advertiesment
top news 26 may
Top News 26 May : दिल्ली एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम। अमेरिका ने हार्मुज स्ट्रेट के पास माइन्स बिछा रही ईरानी नौकाओ को तबाह किया। दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। पंजाब में आज 103 नगर निकायों के लिए मतदान हो रहा है। आईपीएल क्वालिफायर वन में आज शाम 7 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। 26 मई की बड़ी खबरें : 
 

महंगी हुई CNG 

दिल्ली NCR में आज से CNG के दाम 2 रुपए बढ़ाए गए हैं। यहां सीएनजी की कीमतें 81.09 रुपए से बढ़कर 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई। 11 दिन में चौथी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। ALSO READ: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
 

ईरानी नावों पर अमेरिकी हमला

सीजफायर के बीच स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में नाव बिछा रही ईरानी नौकाओं पर हमला ने अमेरिका ने उन्हें तबाह कर दिया। इसके अलावा बंदर अब्बास में एक SAM मिसाइल साइट भी तबाह की गई। CENTCOM के अनुसार, कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए की गई। ALSO READ: सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह
 

दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक

नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। इसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ ही अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी भी शामिल होंगे।
 

पंजाब में नगर निकायों के लिए मतदान

पंजाब में आज आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 35 लाख से ज्यादा मतदाता 7555 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 29 मई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 

IPL क्वालिफायर-1 में RCB का मुकाबला GT से

IPL क्वालिफायर-1 में आज धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो फाइनल का टिकट का कटा लेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिये फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा। ALSO READ: GTvsRCB: दो बेहतरीन टीमें भिडेंगी क्वालिफायर 1 में, जीते तो सीधे फाइनल में एंट्री
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद