Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

Advertiesment
Karnataka News
Top News 27 May : कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच घमासान जारी। ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं। बेंगलूरू में युगांडा की महिला में मिले ईबोला के लक्षण। SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आएगा। गुजरात टाइटंस को हराकर आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची। 27 मई की बड़ी खबरें :
 

कर्नाटक कांग्रेस में सियासी सस्पेंस बरकरार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस हाईकमान के साथ लंबी बैठकों के बावजूद दोनों नेताओं के बीच नेतृत्व विवाद बना हुआ है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई की सुबह बुलाई कैबिनेट की ब्रेकफास्ट बैठक। ALSO READ: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं

हार्मुज स्ट्रेट में माइंस बिछा रही ईरानी नावों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान एक बार फिर युद्ध की तैयारियों में जुट गया है। उसने स्ट्रेट ऑफ हॉमुर्ज को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि अमेरिका पर भरोसा नहीं है। 
 

बेंगलूरू में इबोला की दहशत

इबोला वायरस को लेकर दुनिया भर में बढ़ती चिंता के बीच बेंगलूरू में युगांडा की एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस महिला में इबोला के हल्के लक्षण दिखे हैं। पुणे NIV जांच के लिए सैंपल भेजा गया। WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। 
 

SIR पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ तय करेगी कि चुनाव आयोग को संविधान और कानून के तहत SIR कराने का अधिकार है या नहीं।
 

RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने गुजरात टाइटंस को धर्मशाला के मैदान पर 92 रनों से हराकर सीधा आईपीएल फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गत विजेता बैंगलूरू लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल खेलेगी। आज एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस मैच के विजेता की भिड़ंत क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस से होगी। ALSO READ: लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में बैंगलूरू, गुजरात को 92 रनों से रौंदा
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ