Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

28 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान युद्ध के बीच क्रूड 112 डॉलर पार, आज से IPL 2026 की शुरुआत

Advertiesment
Iran War crude oil crossed 112 dollar
Top News 28 March : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के 29वें दिन भी भीषण बमबारी जारी है। मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध की वजह से क्रूड 112 डॉलर पार हो गया  इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कह दिया। नेपाल में नई सरकार का गठन होते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार हो गए। आज से आईपीएल 2026 का भी आगाज हो रहा है। 28 मार्च की बड़ी खबरें :
 

ट्रंप ने हॉर्मुज को कहा 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कह दिया। हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी बात सुधारते हुए कहा- उनसे 'ऐसी गलतियां नहीं होतीं। बहरहाल बयान ने सुर्खियां बटोर लीं। ट्रंप ने दावा किया- मिडिल ईस्ट अब ईरानी आतंक और न्यूक्लियर ब्लैकमेल से मुक्त होने के करीब है। वहीं ईरान ने भी अमेरिकी कंपनियों से खाड़ी देश छोड़ने को कहा है। ALSO READ: हार्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ बोल गए ट्रंप! फिर बोले- मुझसे ऐसी गलतियां नहीं होती
 

क्रूड 112 डॉलर पार

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम 112.6 डॉलर प्रति बैरल हो गए। WTI क्रूड भी 99.64 पर पहुंच गया। इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 157 डॉलर प्रति बैरल है।
 

नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

नेपाल में सरकार बदलते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया हैं। पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
 

आईपीएल 2026 की शुरुआत

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए 10 टीमें जोर लगाएंगी। पहला मुकाबला आज शाम 7.30 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ALSO READ: IPL 2026 में दस देशी कप्तान होंगे आमने सामने, कौन पड़ेगा किस पर भारी?

नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकास का रास्ता बताते हुए लोगों के लिए बड़ी यातायात सुविधा बताया है। उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ भी कम हो सकेगी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ बोल गए ट्रंप! फिर बोले- मुझसे ऐसी गलतियां नहीं होती