Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

Advertiesment
top news 29 may
Top News 28 May : अमेरिका ने फिर किया ईरान के बंदर अब्बास पर हमला। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से समझौता होगा वरना सैन्य कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को रूस या चीन को सौंपे जाने से सहज नहीं हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को ट्विषा शर्मा मौत मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। 28 मई की बड़ी खबरें :
 

48 घंटे में अमेरिका का ईरान पर दूसरा हमला

अमेरिका ने ईरान से प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में एयर स्ट्राइक की। ईरान ने तुरंत अपने एयर डिफेंस को एक्टिव कर दिया। बातचीत के बीच 48 घंटे में अमेरिका के दूसरे हमले ने मिडिल ईस्ट में युद्ध की दहशत फिर बढ़ा दी है।
 

समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय : ट्रंप

व्हाइट हाउस में हुई अहम कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत जारी है, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का रास्ता भी अपना सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी मौजूदा प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है। ALSO READ: यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी
 

चीन- रूस को ना सौंपे ईरान का यूरोनियम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को रूस या चीन को सौंपे जाने को लेकर सहज नहीं हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि यूरेनियम को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में नष्ट किया जा सकता है।
 

ट्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को ट्विषा शर्मा मौत मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। अदालत ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं स्वीकार कर लीं। ट्विषा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में मौत हो गई थीं।
 

हैदराबाद को हराकर राजस्थान क्वालिफायर 2 में

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफानी अर्धशतक के बाद जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए जवाब में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन ही बना सकी। अब क्वालिफायर 2 उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। ALSO READ: राजस्थान ने 47 रनों से हैदराबाद को हराकर किया IPL से बाहर
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर