Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News 29 May: हमीरपुर में पुल गिरने से 6 की मौत, ईरान-अमेरिका में बढ़ा तनाव, आसाराम का सरेंडर

Advertiesment
top news 29 may
Top News 29 May : हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। ईरान द्वारा बुशहर में अमेरिकी विमान गिराने संबंधी दावे से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। आसाराम ने जोधपुर जेल में सरेंडर किया। संयुक्त राष्‍ट्र ने भारत समेत कई देशों में गर्मी को लेकर चेतावनी दी। 29 मई की बड़ी खबरें : 
 

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय हमीरपुर में आंधी तूफान आया हुआ था। मजदूर रात में पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे...
 

ईरान और अमेरिका में बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने 4 जहाजों पर चेतावनी मिसाइलें दागी हैं। उसने बुशहर में अमेरिकी विमान गिराने का भी किया दावा किया। अमेरिका ने इस दावे को खारिज किया है। इस बीच अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। जिससे दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 60 दिनों के युद्धविराम समझौते की अंतिम मंजूरी अधर में लटक गई है।
 

आसाराम ने जोधपुर जेल में किया सरेंडर

2013 के चर्चित दुष्कर्म मामले में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अपील खारिज किए जाने के बाद आसाराम ने गुरुवार शाम जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद उन्हें वापस जेल लौटना पड़ा। ALSO READ: दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर
 

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन की एक नई रिपोर्ट ने दुनिया को फिर से चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 साल में पृथ्वी का तापमान और भी तेजी से बढ़ेगा। यूरोप, भारत और अन्य जगहों पर कोयला, तेल और गैस जलाने से धरती का और ज्यादा गर्म होना, बाढ़, सूखा और लू जैसी भीषण मौसमी घटनाओं में बढ़ोतरी का संकेत है। ALSO READ: गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड
 

क्वालीफायर 2 में आज राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस

आईपीएल क्वालीफायर 2 में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच का विजेता 31 मई को फाइनल में RCB से भिड़ेगा। राजस्थान की टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत दर्ज कर क्वालीफायर 2 में पहुंची है ज‍बकि क्वालीफायर वन में हार के बाद भी अंक तालिका में दूसरे नंबर रहने की वजह से गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिला है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार