Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News 3 June: अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग, कर्नाटक में शिवकुमार राज; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Advertiesment
top news 3 june
Top News 3 June : अमेरिका और ईरान में जंग एक बार तेज हो गई। इजराइली सेना ने भी गाजा और लेबनान में हमले किए। डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिजर्व बैंक ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचा। पटना में खान सर की कोचिंग पर फायरिंग। 3 जून की बड़ी खबरें :
 

तेज हुई अमेरिका और ईरान की जंग 

अमेरिका द्वारा टेलीकॉम एंटीना और ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने अमेरिकी एयरबेस और फिफ्थ फ्लीट पर हमला किया। जवाब में अमेरिका ने केशम द्वीप पर किया हमला। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसने कई ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोक कर उन्हें नष्ट कर दिया है। ALSO READ: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें
 

इजराइल का गाजा और लेबनान में हमला

इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकाने तबाह किए। लेबनान के अस्पतालों पर हुमले में कई स्वास्थ्यकर्मी घायल। गाजा में आईडीएफ के हमास पर हमले में कई आतंकी ढेर।
 

कर्नाटक में आज से शिवकुमार राज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल। भाजपा ने इस बदलाव को विकास विरोधी और केवल कुर्सी का खेल करार दिया है। 
 

RBI ने बेचा 12 अरब डॉलर का सोना!

अमेरिका-ईरान संघर्ष से बढ़े आर्थिक दबाव के बीच आरबीआई ने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए लगभग 12 अरब डॉलर (लगभग 1.14 लाख करोड़ रुपए) मूल्य का सोना बेचा है। ये दावा ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
 

पटना में खान सर की कोचिंग पर फायरिंग

पटना के मुसल्लाहपुर हाट में मंगलवार को खान सर के कोचिंग सेंटर पर अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोलीबारी की। हमलावरों ने कोचिंग को निशाना बनाते हुए करीब पांच-छह राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। खान सर ने पड़ोसी कोचिंग संचालक पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ALSO READ: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी