Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News 4 June : मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, केरल में मानसून की एंट्री; ईरान-इजराइल मुद्दे पर ट्रंप को झटका

Advertiesment
top news 4 june
Top News 4 June : मुजफ्फरपुर जिले में एक अस्पताल के आईसीयू में आग लगने 3 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में आज से फायर सेफ्फी अभियान। केरल में आज दस्तक दे सकता मानसून। अमेरिकी सीनेट ने वॉर पॉवर्स प्रस्ताव पास कर राष्‍ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। आज की बड़ी खबरें :
 

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल में आग लगने 3 लोगों की मौत हो गई। आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, इसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों हड़कंप मच गया। ALSO READ: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में लगी आग से 5 मरीजों की मौत, तड़पते मरीजों को छोड़ भागा स्टाफ
 

दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग से 21 लोगों की मौत के बाद राजधानी में आज से फायर सेफ्टी अभियान शुरू हो रहा है। हादसे से सबक लेकर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने लिया बड़ा फैसला। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ALSO READ: Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
 

केरल में आज मानसून की दस्तक

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यह केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
 

ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को रोकने संबंधी वॉर पॉवर्स प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बुधवार को हुए मतदान में प्रस्ताव 215 के मुकाबले 208 वोटों से पारित हुआ। इसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमेरिकी सीनेट पहले ही इस तरह के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।

ट्रंप ने नेतन्याहू से कहे थे कड़े शब्द

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि लेबनान में इजराइली सैन्य अभियानों को लेकर उनकी बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बेहद तीखी फोन वार्ता हुई थी। ट्रंप ने माना कि इस दौरान उन्होंने नेतन्याहू के प्रति कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। वह गुस्से में नहीं थे लेकिन लगातार जारी सैन्य कार्रवाई से चिंतित और परेशान थे।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार