Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News : तमिलनाडु में TVK का 'इस्तीफा कार्ड', कौन बनेगा पश्चिम बंगाल के CM?

Advertiesment
8 may top news
Top News 8 May : तमिलनाडु में सियासी घमासान के बीच टीवीके के 107 विधायक इ्स्तीफा देने को तैयार है। पश्चिम बंगाल में आज भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान। हार्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया। रूस ने यूक्रेन के साथ 10 मई तक सीजफायर का एलान किया। 8 मई की बड़ी खबरें :
 

इस्तीफा देंगे टीवीके के 107 विधायक!

तमिलनाडु में एआईएडीएमके और डीएमके (DMK) के बीच संभावित राजनीतिक गठबंधन की अटकलें तेज हुई। इस बीच TVK ने कहा- यदि डीएमके और एआईएडीएमके मिलकर तमिलनाडु में सरकार बनाते हैं, तो पार्टी के सभी 107 विधायक इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एक बार फिर टीवीके (TVK) प्रमुख विजय की सरकार बनाने की मांग को खारिज कर दिया। ALSO READ: DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलों के बीच TVK का बड़ा ऐलान, 107 विधायक इस्तीफे को तैयार
 

बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक

भाजपा ने बंपर जीत के बाद पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की कवायद तेज की। कोलकाता में आज शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर फैसला होगा। इसमें गृहमंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। 9 मई को पीएम मोदी की उपस्थिति में होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह।
 

होर्मुज में फिर बढ़ा जंग का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव उस समय बढ़ गया जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत पर हमला किया। अमेरिकी सेना ने भी कहा कि कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के तीन जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने इन हमलों को बीच में ही रोक दिया। अमेरिकी सेना ने भी ईरानी शहरों को बनाया निशाना। ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव। इजराइल का लेबनान पर हमला। ALSO READ: अमेरिका के 3 जहाजों पर ईरानी हमला नाकाम, CENTCOM का पलटवार, कई ईरानी ठिकाने तबाह
 

रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की

रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस 8 मई की आधी रात से 10 मई तक सीजफायर लागू करेगा। यह फैसला द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान लिया गया।
 

लखनऊ ने आरसीबी को 9 रन से हराया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच को 19-19 ओवर का किया गया। डकवर्थ-लुईस (डीएलएस) नियम के तहत आरसीबी को 213 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलों के बीच TVK का बड़ा ऐलान, 107 विधायक इस्तीफे को तैयार