Publish Date: Tue, 19 May 2026 (08:26 IST)
Updated Date: Tue, 19 May 2026 (08:39 IST)
Top News 19 May : तेल कंपनियों ने फिर महंगा किया पेट्रोल डीजल। ट्रंप ने ईरान पर होने वाले एक बड़े हमले को टाल दिया है। अमेरिकी वित्त विभाग ने रूसी तेल खरीद पर राहत दी। सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद पर गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचा। 19 मई की बड़ी खबरें :
पेट्रोल डीजल पर महंगाई की मार
ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर होने वाले एक बड़े सैन्य हमले को फिलहाल के लिए टाल दिया है। यह हमला मंगलवार के लिए तय किया गया था, लेकिन आखिरी वक्त में कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों की अपील के बाद इसे रोक दिया गया है। ट्रंप ने बताया कि अभी दोनों पक्षों के बीच गंभीर बातचीत चल रही है।
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका ने फिर दी बड़ी राहत
अमेरिकी वित्त विभाग ने सोमवार को रूसी तेल की खरीद पर अस्थायी तौर से 30 दिन की राहत दी है। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि यह कदम वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने और ऊर्जा-असुरक्षित देशों तक तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सैन डिएगो में सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी
अमेरिका के सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया है कि 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो संदिग्ध हमलावर भी हैं। हमलावरों की लाश सड़क पर खड़ी गाड़ी में मिली। कैलिफ़ोर्निया राज्य के क्लेरमॉन्ट इलाकेग में बना यह इस्लामिक सेंटर सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद है।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें