Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, देश भर में दवा दुकानें बंद; इटली में मेलोनी से मिले पीएम मोदी

Advertiesment
top news 20 may
Top News 20 May : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर दिखाई दे रहा है। देशभर में आज दवा विक्रेताओं की हड़ताल। इटली में जॉजिया मेलोनी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देंगे। 20 मई की बड़ी खबरें : 
 

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। बांदा, फरीदकोर्ट समेत कई शहरों में तापमान 47 डिग्री पार जा पहुंचा। दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के है। इस खतरनाक गर्मी ने मौसम के सामान्य पैटर्न को पूरी तरह बदल दिया है। एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक शहर अब ‘हीट आइलैंड’ में बदलते जा रहे हैं और यह स्थिति क्षेत्रीय जलवायु में तेजी से बढ़ते बदलावों का गंभीर संकेत है। ALSO READ: Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी
 

देश भर में दवा विक्रेताओं की हड़ताल

अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इसके चलते आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। संगठन का कहना है कि वर्तमान में ऑनलाइन दवा बिक्री पूरी तरह से गैरकानूनी है और उन्होंने सरकार से संबंधित अधिसूचनाओं को रद्द करने और एक नई नियामक रूपरेखा तैयार करने की मांग की है
 

इटली में मेलोनी से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में इटली पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक सेल्फी सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है। ALSO READ: 'वेलकम टू रोम माय फ्रेंड', जॉजिया मेलोनी ने इस अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत
 

वेंस की ईरान को चेतावनी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अब अमेरिका के साथ एक बड़ा समझौता करना चाहता है। अमेरिका ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ईरान का परमाणु हथियार विकसित करना अमेरिका के लिए एक स्पष्ट रेड लाइन यानी लक्ष्मण रेखा है, जिसे वह किसी भी कीमत पर पार नहीं होने देगा।
 

राजस्थान अंक तालिका में चौथे नंबर पर

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 20वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य। राजस्थान की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंची। प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार। ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जयपुर में दिलाई पहली जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराया
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल