Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Top News : पश्चिम बंगाल में आज से शुभेंदु राज, तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण पर 'संकट'

Advertiesment
top news 9 may
Top News 9 May : शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तमिलनाडु में विजय थलापति के शपथ ग्रहण पर संकट बरकरार। लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि देश के नए CDS होंगे। अमेरिका और ईरान की गोलीबारी से हार्मुज में भारत का एक मालवाहक जहाज डूब गया। 9 मई की बड़ी खबरें : 
 

पश्चिम बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार

शुभेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। ALSO READ: Suvendu Adhikari : कांग्रेस के पार्षद से TMC में मंत्री और अब BJP से बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी
 

विजय के शपथ ग्रहण पर संकट बरकरार

तमिलनाडु में अभिनेता विजय के शपथ पर संकट अभी भी बरकरार है। वह बहुमत के आंकड़े से महज 2 कदम दूर हैं। वीसीके के लिखित में समर्थन नहीं दिया है। विपक्ष ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाकर मामले को और पेचीदा बना दिया है। ALSO READ: तमिलनाडु में सस्पेंस : विजय के शपथ ग्रहण पर संकट बरकरार, लगे हार्स ट्रेडिंग के आरोप
 

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS

सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है। वह 30 मई, 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदभार संभालेंगे। पदभार ग्रहण करने के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। ALSO READ: कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि? होंगे देश के नए CDS
 

होर्मुज स्ट्रेट में भारत का मालवाहक जहाज डूबा

ईरान अमेरिका के बीच भारी फायरिंग की चपेट में आने के कारण एक भारतीय मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त होकर डूब गया। यह कार्गो दुबई से यमन जा रहा था। हादसे में एक खलासी की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया।
 

कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार चौथी जीत

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए जवाब में कोलकाता ने 14.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार चौथी जीत है। ALSO READ: फिन एलेन के धुआंधार शतक की बदौलत कोलकाता ने दिल्ली को 8 विकेटों से रौंदा
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM मोहन यादव की दिल्ली में बड़ी राजनीतिक बैठकें, नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की अहम चर्चा