रूसी तेल पर भारी टैरिफ की धमकी : अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि ट्रंप ने 'सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025' को हरी झंडी दे दी है। यह बिल चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों को निशाना बनाता है, जो सस्ता रूसी तेल खरीदकर पुतिन की 'युद्ध मशीन' को फंडिंग दे रहे हैं। बिल में रूसी तेल, पेट्रोलियम या यूरेनियम खरीदने वाले देशों के आयात पर 500% टैरिफ लगाने का प्रावधान है।
सोलर अलायंस से अमेरिका की विदाई : ट्रंप ने 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका को बाहर निकालने का आदेश दिया, जिसमें भारत-फ्रांस शुरू किया गया ISA भी शामिल है। 90 से ज्यादा सदस्यों वाला यह गठबंधन सौर ऊर्जा को बढ़ावा देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बहुपक्षीय सहयोग और जलवायु परिवर्तन की लड़ाई को कमजोर करेगा।
भारत सरकार ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये फैसले भारत-अमेरिका संबंधों में नई तनाव पैदा कर सकते हैं, खासकर ऊर्जा और व्यापार के मोर्चे पर। क्या भारत वैकल्पिक स्रोतों की ओर मुड़ेगा? आगे देखते रहिए।