Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 (07:47 IST)
Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 (07:58 IST)
Top News 27 March : अमेरिका, इजराइल और ईरान में 28वें दिन भी भीषण युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के गिफ्ट का खुलासा करते हुए कहा कि हार्मुज से पाकिस्तानी झंडे लगे 10 तेल टैंकरों को गुजरने दिया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका 10 दिन ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा। अमेरिका में कोविड-19 का नया वेरिएंट BA.3.2 मिला है। पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। 27 मार्च की बड़ी खबरें :
10 दिन ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाने का अहम फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और बातचीत काफी अच्छी चल रही है।
ईरान ने अमेरिका को दिए 10 तेल टैंकर!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने 10 तेल टैंकरों को गुजरने देकर गिफ्ट दिया। उन्होंने कहा कि इन टैंकरों पर पाकिस्तान का झंडा था और ईरान इससे भरोसा जीतना चाहता था। उन्होंने कहा कि ईरान ने भरोसा दिखाने के लिए 8 बड़े तेल टैंकरों को गुजरने दिया और बाद में 2 और भेजे। ट्रंप ने कहा कि ईरान सौदा करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है, मैं नहीं।
महायुद्ध के बीच लौटा कोरोनाकाल
अमेरिका इजराइल-ईरान युद्ध के बीच एक और डराने वाली खबर सामने आ रही है। अमेरिका में कोविड-19 का नया वेरिएंट BA.3.2 मिला है। यह अपने 70 से अधिक म्यूटेशन के कारण चर्चा में है। यह वेरिएंट पुरानी वैक्सीन से मिली सुरक्षा को चकमा देने में सक्षम हो सकता है। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि कोविड-19 के नए वेरिएंट BA.3.2 का नाम Cicada रखा गया है।
मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी
पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और तेल-गैस आपूर्ति तथा आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे।
रेस्टोरेंट बिल में नहीं जुड़ेगा LPG चार्ज
केंद्र सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वे खाने के बिल में LPG चार्ज या गैस सरचार्ज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेना बंद करें। इन खर्चों को मेनू में मौजूद चीजों की कीमतों में ही शामिल करें।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें