Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Advertiesment
Twisha Sharma Death Case
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) डेथ केस में एक गवाह को धमकाने का मामला सामने आया है। ट्विशा की ससुराल के पास पार्लर चलाने वाले नीरज दुबे ने दावा किया है कि वह ट्विशा केस में गवाह है। नीरज दुबे ने आरोप लगाया कि केस के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने उसके साथ बीच सड़क पर हमला किया।  ये वीडियो सामने आने के बाद अब कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। पुलिस वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में मामले में मुख्य गवाह के साथ कुछ लोग मारपीट और गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये लोग ट्विशा के पति समर्थ सिंह  के दोस्त बताए जा रहे हैं। यह वीडियो 30 मई का बताया जा रहा है। गवाह की शिकायत के अनुसार उन्हें समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा गवाही नहीं देने और जान से मारने की धमकी मिल रही है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी ट्विशा की मौत 

नोएडा की रहने वाली ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। महज चंद माह बाद ही 12 मई 2026 की रात को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा अपने ससुराल के टेरेस पर फंदे से लटकी मिली थी। गिरिबाला और समर्थ सिंह रात को ही एम्स भोपाल लेकर पहुंचे, जहां ट्विशा को मृत घोषित कर दिया गया था।
 

दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान सामने आने के बाद पुलिस ने 15 मई को एफआईआर दर्ज की। ट्विशा के परिजनों ने आरोप लगाया कि 9 दिसंबर 2025 को विवाह के बाद उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, मानसिक रूप से परेशान किया गया और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि मौत वाली रात ट्विशा ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान कथित रूप से उनके पति की ऊंची आवाज सुनाई दी। इसके बाद कॉल अचानक कट गई।

पोस्टमार्टम में क्या हुआ खुलासा 

एफआईआर के अनुसार समर्थ सिंह ने दावा किया था कि 12 मई की रात करीब 10:20 बजे ट्विशा ने घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद उन्हें भोपाल स्थित एम्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने 13 मई की रात 12.05 बजे पुलिस को सूचना दी कि ट्विशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया। 
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 'फंदे के कारण हुई एंटीमॉर्टम हैंगिंग' बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शरीर के अन्य हिस्सों पर कुंद वस्तु से लगी चोटों के अनुरूप कई एंटीमॉर्टम चोटों के निशान पाए गए, जो सामान्य प्रकृति के थे।

सीबीआई ने किया सीन का रीक्रिएशन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत की परिस्थितियों को समझने के लिए डमी की मदद से घटनास्थल का पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) किया। सीबीआई ने फॉरेंसिक और क्राइम सीन विशेषज्ञों की सहायता से ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को, जो फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं, उनके घर ले जाकर घटना की पूरी जानकारी देने और घटनाक्रम को दोबारा प्रस्तुत करने को कहा। दोनों से उस रात की घटनाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की गई और कथित आत्महत्या के बाद हुई गतिविधियों का क्रम समझाया गया। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान