Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

Advertiesment
twisha sharma
भोपाल की चर्चित युवती ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज राजधानी भोपाल में किया जाएगा। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट में होगा। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने आपसी सहमति के बाद भोपाल में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है। इस संबंध में उनके भाई हर्षित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शाम को उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 12 मई की रात को ट्विशा शर्मा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में हुई। उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। उसके परिवार वालों ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। उसके पति समर्थ सिंह की 10 दिनों तक फरार रहने के बाद गिरफ्तारी हुई है और उसे शनिवार को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
 
ट्विशा शर्मा के निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और परिचित मौजूद रहेंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
ALSO READ: Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके
 

सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। इस मामले पर पीड़िता के चाचा लोकेश शर्मा कहते हैं, एक आम आदमी बस भरोसा कर सकता है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल