Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UAE पर ईरान के हमले में 3 भारतीय घायल, पीएम मोदी नाराज

Advertiesment
narendra modi on Iran attack at UAE
अमेरिका और ईरान के बीच हार्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच UAE पर हुए हमलों में 3 भारतीय घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं है। 
 
बताया जा रहा है कि ईरान ने यह हमला संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह ऑयल इंडस्ट्रियल जोन को निशाना बनाने के लिए किया था। इसमें मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।  मिसाइलों के मलबों के कारण कुछ जगहों पर नुकसान होने की भी खबरें मिली हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें 3 भारतीय नागरिक घायल हो गए। आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंज़ूर नहीं है। भारत UAE के साथ पूरी तरह से खड़ा है और बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और बिना रुकावट के नेविगेशन पक्का करना इलाके की शांति, स्थिरता और ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है।
भारतीय दूतावास ने X पर अपनी पोस्ट में कहा कि फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। हम प्रभावित भारतीय नागरिकों को उचित चिकित्सा देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। दूतावास ने कहा कि यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। हम मांग करते हैं कि ये शत्रुतापूर्ण गतिविधियां और नागरिक बुनियादी ढांचे और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना तुरंत बंद किया जाए।
 
# बयान में कहा गया है कि भारत इस स्थिति से निपटने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता रहेगा, ताकि पूरे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर स्वतंत्र और बिना किसी रुकावट के आवागमन और व्यापार की भी मांग करते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता के गढ़ में सेंध: मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भारी पड़ी BJP, जानिए कैसे पलटी बाजी?