Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे ने मिलाया हाथ, शिवसेना-मनसे का हुआ गठबंधन, साथ लड़ेंगे BMC चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Uddhav and Raj Thackeray join hands ahead of Maharashtra municipal elections

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , बुधवार, 24 दिसंबर 2025 (14:14 IST)
Uddhav Thackeray-Raj Thackeray News : महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल सामने आई है। महाराष्ट्र में जनवरी 2026 में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकसाथ आ रहे हैं। 20 साल बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे से हाथ मिला लिया है। उद्धव और राज ठाकरे ने आज शिवसेना-मनसे गठबंधन का ऐलान किया। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले 2006 में दोनों बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल सामने आई है। महाराष्ट्र में जनवरी 2026 में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकसाथ आ रहे हैं। 20 साल बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे से हाथ मिला लिया है। उद्धव और राज ठाकरे ने आज शिवसेना-मनसे गठबंधन का ऐलान किया।
ALSO READ: महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले 2006 में दोनों बाला साहेब ठाकरे की रैली में साथ दिखे थे। मुंबई की बीएमसी में पिछले कई दशक से शिवसेना का मेयर ही बैठा है। ऐसे में बीएमसी चुनाव 2026 में उद्धव ठाकरे की प्रतिष्ठा दांव पर है। महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी का चुनाव काफी अहम माना जाता है।

उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए दिल्ली का जिक्र करके भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से मुंबई को तोड़ने की कोशिश हो रही है। राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी होगा और हमारा होगा। महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और काउंटिंग अगले दिन 16 जनवरी को होगी।
मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा से पहले उद्धव और राज ठाकरे ने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दोनों दलों के तमाम नेता मौजूद रहे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फर्जी डॉक्‍टर बन कंबोडिया में बिकवाता था मजबूर लोगों की किडनी, सोशल मीडिया पर करता था शिकार