Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 (08:10 IST)
Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 (08:28 IST)
TOP News 3 April : ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने सेना में बड़ा बदलाव करते हुए सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने को कहा है। दुबई में ओरेकल के दफ्तर पर हमला। अमेरिका इजराइल के हमले में ईरान का B1 ब्रिज तबाह किया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है। 3 अप्रैल की बड़ी खबर :
अमेरिकी सेना में बड़ा बदलाव
ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी रैंडी जॉर्ज को तुरंत प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कह दिया है। जनरल रैंडी जॉर्ज अगस्त 2023 से सेना प्रमुख के पद पर थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि उन्हें हटाने की असली वजह क्या है?
युद्ध के बीच ट्रंप का टैरिफ बम
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है। पेटेंट दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाने का फैसला। स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पर भी टैरिफ नियमों में बदलाव किया गया। जो कंपनियां अभी डील नहीं करतीं लेकिन अमेरिका में निवेश कर रही हैं, उन पर 20 प्रतिशत टैक्स लगेगा। यूरोप, जापान और कुछ अन्य देशों पर 15 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
दुबई में ओरेकल के दफ्तर पर ईरान का हमला
जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल पर क्या बोले मोदी?
राज्यसभा ने गुरुवार को जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) बिल, 2026 पारित कर दिय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आम जनता और व्यापार के लिए एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल नागरिकों के लिए विश्वास आधारित प्रणाली को मजबूत करता है और पुराने नियमों और कानूनों को खत्म करने का काम करता है। इससे मामलों का तेजी से निपटारा होगा और छोटे अपराधों को अपराध के दायरे से बाहर करके मुकदमों का बोझ कम होगा।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें