Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Venezuela-America war : वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला, भारतीय के लिए जारी हुई एडवायजरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें airport

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 4 जनवरी 2026 (08:44 IST)
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने दुनियाभर में भूचाल ला दिया है। राजधानी कराकस पर किए गए अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने वेनेजुएला के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। 
ALSO READ: वेनेजुएला में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 40 की मौत का दावा, ट्रंप का ऐलान- देश को US चलाएगा
एडवाइजरी में कहा गया है कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें। जो भी भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें बहुत सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और कराकस में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक राजधानी काराकस पर बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमले के दौरान मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया और उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें मुकादमों का सामना करना होगा। Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेनेजुएला में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 40 की मौत का दावा, ट्रंप का ऐलान- देश को US चलाएगा