rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में पीयूष गोयल की बड़ी भूमिका, जयशंकर ने खोले बातचीत के अंदरूनी पहलू

Advertiesment
हमें फॉलो करें S Jaishankar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (09:45 IST)
Jaishankar on India US Trade Deal : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत अमेरिका ट्रेड डील के पीछे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल है। दरअसल, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की घोषणा की थी। अमेरिका ने भारत के सामानों पर लगने वाले टैरिफ को भी 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया था। ALSO READ: India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर
 
US-भारत व्यापार समझौते पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यह सीधे तौर पर मेरे साथ नहीं था, क्योंकि इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें से कुछ घोषणाएं हुईं। उसके बाद, जैसा कि हम बात कर रहे हैं, व्यापार बातचीत की डिटेलिंग चल रही है।
 
जयशंकर ने ट्रेड डील की समय-सीमा पर बोलने से इनकार करते हुए कहा कि मेरे लिए यह कहना मुश्किल है। वाणिज्य मंत्री इस बारे में बेहतर बता पाएंगे, क्योंकि वे सीधे अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के साथ बातचीत कर रहे हैं।
 
बहरहाल विदेश मंत्री बयान से साफ है कि ट्रेड डील पर कमान जयशंकर नहीं बल्कि पीयूष गोयल के हाथ में है और अभी भी नेगोशिएशन की डिटेलिंग पर काम चल रहा है।
 
अमेरिका में मौजूद जयशंकर ने ट्रेड डील का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा, नौकरियां बढ़ेंगी और मेक इन इंडिया’ को बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते (Trade Deal) की घोषणा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। पिछले एक साल से तनावपूर्ण चल रहे दोनों देशों के रिश्तों में यह एक बड़ा और सकारात्मक यू-टर्न माना जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: जयशंकर ने बताया, भारत अमेरिका ट्रेड डील के पीछे कौन?