Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 (07:49 IST)
Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 (07:59 IST)
Top News 7 April : अमेरिका-इजराइल और अमेरिका के बीच 39वें दिन भी युद्ध जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में बर्बाद करने की धमकी दी तो रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी दावा कि ईरान पर हमले और घातक होंगे। ट्रंप कभी मजाक नहीं करते। नेतन्याहू भी ट्रंप से युद्ध विराम नहीं करने की अपील कर रहे हैं। 7 अप्रैल की बड़ी खबरें :
ईरान को एक रात में बर्बाद कर सकते हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि वे एक रात में उसे खत्म कर देंगे। जरूरत पड़ी तो यह कार्रवाई कल रात भी हो सकती है। ट्रंप ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने वाले ऑपरेशन को ऐतिहासिक बताया। यह बहुत जोखिम भरा फैसला था, क्योंकि हमने 1-2 पायलट को निकालने के लिए 100 जान को दांव पर लगा दिया था।
ALSO READ: Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है
ट्रंप कभी मजाक नहीं करते : हेगसेथ
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अगर ईरान जल्दी समझौता नहीं करता तो मंगलवार को हमले और घातक होंगे। ईरान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कभी मजाक नहीं करते।
नेतन्याहू की ट्रंप से अपील
इजराइली सेना लगातार ईरान पर हमले कर रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी ईरान से युद्ध को रोकने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान से युद्ध विराम समझौता नहीं करने की अपील की।
एअर इंडिया CEO का इस्तीफा
एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके।
नवजोत कौर ने बनाई नई पार्टी
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर ने अपनी नई राजनीति पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' का एलान कर दिया है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू अभी औपचारिक रूप से कांग्रेस में ही हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 (07:49 IST)
Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 (07:59 IST)