Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

Advertiesment
US President Donald Trump praised Prime Minister Narendra Modi
US President Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सरप्राइज कॉल में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। ट्रंप ने इस दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा, मुझे भारत से प्यार है। मैं बस सभी को 'हैलो' कहना चाहता हूं। I Love प्रधानमंत्री। पीएम मोदी महान हैं, वे मेरे दोस्त हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का जोरदार समर्थन किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सरप्राइज कॉल में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। ट्रंप ने इस दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
ALSO READ: क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता
ट्रंप ने कहा, मुझे भारत से प्यार है। मैं बस सभी को 'हैलो' कहना चाहता हूं। I Love प्रधानमंत्री। पीएम मोदी महान हैं, वे मेरे दोस्त हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का जोरदार समर्थन किया। ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।

ट्रंप ने कहा कि हम अच्छा कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर है और भारत जो कुछ भी पाना चाहे, वह पा सकता है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों का जोरदार समर्थन किया।
ALSO READ: डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें
अपने संबोधन में रुबियो ने कहा, भारत उन देशों में से एक है, जिनके साथ हमारी बहुत अहम रणनीतिक साझेदारी है। दरअसल, अमेरिका इस समय अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष्य में ही भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।
ALSO READ: Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर
यह अप्रत्याशित बातचीत एक बड़े कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें कई राजनयिक, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी नेता और भारतीय व अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल थे। यह समारोह अमेरिकी दूतावास में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में ही डोनाल्ड ट्रंप सीधे अमेरिका से जुड़े थे। इस कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द डायसपार्क स्कूल' की मेजबानी में हुआ 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन