khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी ट्रेड ऑफिस का नया नक्शा वायरल — PoK समेत पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा दिखाया

Advertiesment
USTR India map
India US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद पाकिस्तान को उस समय बड़ा झटका लगा जब अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत का नक्शा जारी किया है जिसमें पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इसमें पीओके भी शामिल है। ALSO READ: भारत अमेरिका ट्रेड डील : खुलेगा 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार, भारतीयों को क्या फायदा होगा?
 
ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस से सोशल मीडिया साइट एक्स पर की गई पोस्ट से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इसमें दिखाए गए मैप में जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया है। इस नक्शे में न कोई लाइन ऑफ कंट्रोल है और न कोई विवादित क्षेत्र।
 
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय यानी यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ने भारत-अमेरिका के नए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट की जानकारी देते हुए जो नक्शा इस्तेमाल किया है, उससे यह साफ हो गया कि अमेरिका भी PoK को भारत का ही हिस्सा मानता है।
गौरतलब है कि भारत शुरू से यह मानता है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा जमा रखा है। अमेरिका अब तक कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला बताता रहा है। उसका कहना था कि इसे आपसी बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 यात्रियों की मौत