Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत

Advertiesment
Uttar Pradesh tree falls in storm
Uttar Pradesh News in Hindi : प्रयागराज, अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-तूफान के कारण 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में हुईं।
 
आंधी और बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों भारी तबाही हुई। कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट करीब डेढ़ घंटे के लिए बाधित रहा। फतेहपुर में पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई और कानपुर होकर आने-जाने वाली करीब 22 ट्रेनें प्रभावित हुई।

हवा में उड़ा शख्स

बरेली में एक युवक टीनशेड के साथ हवा में उड़ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ-पैर टूट गए। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 

अखिलेश की अपील

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को यूपी में आंधी तूफ़ान से हुए नुकसान और पीड़ित परिवारों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को भी मदद को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कह कि सपा मुखिया ने लिखा- 'ये बेहद दुखद है कि भीषण आंधी-तूफान की वजह से उप्र के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं व कई अन्य स्थानों पर 54 लोगों की मृत्यु हो गई है और घर, पेड़, दीवार गिरने से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।' 
उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत राहत-बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करे, घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ्त इलाज की तुरंत व्यवस्था हो, खाना-पानी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए, रहने-की अस्थायी व्यवस्था कराई जाए, मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो। इसके अतिरिक्त यथाशीघ्र जनता के जानमाल, फसल व वाहन आदि के नुक़सान का आंकलन करके बीमा राशि सुनिश्चित की जाए व मुआवज़े की घोषणा की जाए।
 
अखिलेश ने कहा कि हम अपने सभी अप्रभावित कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें। मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा