Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उड्डयन क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, देशभर में बनी राज्‍य की नई पहचान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chief Minister Pushkar Singh Dhami

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (12:21 IST)
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने उड्डयन क्षेत्र में एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट पर 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट 'WINGS INDIA 2026' में उत्तराखंड को 'Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem' के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदान किया गया।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने उड्डयन क्षेत्र में एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट पर 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट 'WINGS INDIA 2026' में उत्तराखंड को 'Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem' के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ALSO READ: CM धामी ने किया कैंचीधाम बायपास का निरीक्षण, जाम से मिलेगी निजात, क्या है उत्तराखंड सरकार की प्लानिंग
यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सचिव सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह टोलिया तथा हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि Wings India 2026 देश का प्रमुख विमानन मंच है, जिसमें देश-विदेश के नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और विमानन क्षेत्र से जुड़े हितधारक भाग लेते हैं।
ALSO READ: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यह पुरस्कार उत्तराखंड की समग्र विमानन नीति, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता रही है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है बल्कि आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से ली सेवाओं के विस्तार, उड़ान योजना के सफल क्रियान्वयन और आधुनिक विमानन अवसंरचना के विकास से उत्तराखंड तेजी से एक उभरते विमानन हब के रूप में स्थापित हो रहा है।
ALSO READ: पुष्‍कर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर की होगी जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य सरकार, एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों और उत्तराखंड की जनता की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और तकनीक-समर्थ बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज?