Publish Date: Fri, 29 May 2026 (15:31 IST)
Updated Date: Fri, 29 May 2026 (15:44 IST)
सुप्रीम कोर्ट ने स्टार पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत देत हुए उन्हें एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट के देश के प्रति योगदान का सम्मान किया, लेकिन साथ ही खेल मामलों में अदालतों के बढ़ते दखल पर गहरी चिंता भी व्यक्त की।
हालांकि, इस राहत के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को देश की गरिमा और खेल के नियमों की याद दिलाते हुए सीधे शब्दों में कहा कि आप एक उत्कृष्ट एथलीट रही हैं। लेकिन देश सबसे पहले आता है।
दिल्ली हाई कोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा इस मामले को संभालने के तरीके और कार्यप्रणाली पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये किसी मेडिकल कॉलेज के एडमिशन नहीं हैं, ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि अदालतें इस तरह से दखल दें और पूरे शेड्यूल को ही अस्त-व्यस्त या बाधित कर दें।
क्या है मामला?
एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स के शेड्यूल और नियमों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच विवाद चल रहा था। विनेश फोगाट ने इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने उन्हें ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दे दी। इस फैसले को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें