Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरे एक बेटे को कुछ हुआ तो ठीक है, 140 करोड़ लोगों को बचाना है, खरगे की बात पर बजी तालियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress President Mallikarjun Kharge

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (14:28 IST)
Congress President Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंच से भाषण दे रहे थे, तभी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और मंच पर मौजूद कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता अचानक खड़े होकर तालियां बजाने लगे। यह दृश्य दिल्ली के रामलीला मैदान का था, जहां कांग्रेस की रैली का आयोजन हो रहा था। 
 
दरअसल, कांग्रेस ने रामलीला मैदान में 'वोट चोर गद्दी छोड़' को लेकर रैली का आयोजन किया था। मंच मल्लिकार्जुन खरगे बोल रहे थे। खरगे ने कहा कि मेरे बेटे का परसों 8 घंटे का ऑपरेशन था, मुझे पत्नी, डॉक्टर बेटी और अन्य घर वालों ने फोन किया कि बड़ा ऑपरेशन है, आपको आना चाहिए। 
मैं कैसे जा सकता हूं : खरगे ने आगे कहा कि मैंने सोचा कि देश की सुरक्षा के लिए जवान जान दे देते हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने बलिदान दिया, सोनिया गांधी ने त्याग किया, राहुल गांधी ने पदयात्रा की। फिर मैंने सोचा कि ऐसे समय जब संसद का सत्र चालू है और 'वोट चोरी' जैसे मुद्दे पर बड़ी लड़ाई चल रही है। ऐसे में मैं अपने बेटे के पास कैसे जा सकता हूं? 
 
हमें 140 करोड़ लोगों को बचाना है : खड़गे ने कहा- मातृभूमि की रक्षा के लिए सरहद पर जवान अपनी जान दे देता है, ऐसे में मैं पार्लियामेंट छोड़कर अपने बेटे के लिए मैं कैसे जा सकता हूं। मेरे एक बेटे को कुछ हुआ तो ठीक है, लेकिन हमें तो देश के 140 करोड़ लोगों को बचाना है। पीछे हटेंगे तो समझो मर गए। डरो मत। जैसे ही खरगे ने बेटे वाली बात की मंच पर मौजूद सभी नेता खड़े होकर तालियां बजाने लगा। सबसे पहले राहुल गांधी खड़े हुए, फिर सोनिया गांधी। उनके बाद एक-एक कर सभी नेता खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. रामविलास वेदांती का निधन