Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 (07:52 IST)
Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 (08:33 IST)
मौसम विभाग ने 12 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश में 7 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर रोक लग सकती है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पॉक्सो केस में पूछताछ संभव। वहीं T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। 24 फरवरी की बड़ी खबरें, जिन पर आज होगी सबकी नजर :
12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना।
झारखंड एयर एंबुलैंस क्रैश में 7 की मौत
ट्रंप टैरिफ वसूली पर ब्रेक
Donald Trump को टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी हार मिलने के बाद अब सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने कहा है कि IEEPA के तहत वसूले जाने वाले शुल्क मंगलवार से रोक दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अमेरिका के 175 अरब डॉलर से अधिक के टैरिफ राजस्व की वापसी का खतरा भी पैदा हो सकता है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ
सुपर 8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला
पाकिस्तान आज T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। शाम 7 बजे खेला जाने वाला मैच विश्व कप में पाकिस्तान का सफर तय करेगा। इंग्लैंड की नजर लगातार चौथी जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब पहुंचने की होगी।
edited by : Nrapendra Gupta