Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (11:21 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (11:55 IST)
Weather Update iNews : पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर देश के बड़े हिस्से में देखने को मिलेगा। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में इसका प्रभाव साफ नजर आएगा। कुछ इलाकों में बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला हुआ स्वरूप साफ देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 से 5 अप्रैल के बीच यह सिस्टम अपने चरम पर रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर देश के बड़े हिस्से में देखने को मिलेगा। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में इसका प्रभाव साफ नजर आएगा। कुछ इलाकों में बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बदला हुआ स्वरूप साफ देखने को मिला है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 से 5 अप्रैल के बीच यह सिस्टम अपने चरम पर रहेगा। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 3, 4 और 7 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है। उत्तराखंड में भी 3 से 5 अप्रैल के दौरान यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अप्रैल तक इसका असर देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 3 दिनों तक बारिश और खराब मौसम रह सकता है। आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और 4 और 5 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में 4 अप्रैल तक बारिश की संभावना है।
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा में रहेंगे। IMD ने 4 अप्रैल को यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में 3 से 4 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
शिमला, मनाली, कुल्लू और आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी। राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल के बीच जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर और सवाई माधोपुर में बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की तेज हवा चलेगी।
Edited By : Chetan Gour
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 (11:21 IST)
Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 (11:55 IST)