Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : यूपी में आंधी-तूफान का कहर, लू से तड़प रहा राजस्‍थान, जानें देशभर का मौसम

Advertiesment
Weather is changing rapidly across several states of country
Weather Update News : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-तूफान के कारण 98 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज और भदोही में हुईं। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है।
 
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, अयोध्या समेत 30 जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-तूफान के कारण 98 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज और भदोही में हुईं।

राजस्थान के कई इलाकों में पारा 48 के पार

पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। आईएमडी ने भीषण गर्मी व लू को लेकर अगले दो दिनों के लिए पश्चिम राजस्थान में रेड और पूर्वी राजस्थान ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 14 से 16 मई तक दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है। बिहार में आज से 17 मई तक आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, मसूरी और पिथौरागढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने 14 से 17 मई तक तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
webdunia
वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 से 15 मई के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

कैसा है मध्य प्रदेश का मौसम?

मध्य प्रदेश में बीते दिनों आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब प्रदेश भीषण गर्मी और लू की गिरफ्त में आ गया है। खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर हैं। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में गुरुवार के लिए तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
गुरुवार को राजधानी भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी का अनुमान है। शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है।
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई तक मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। यह मानसून की सामान्य प्रगति का संकेत माना जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत