Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में मौसम की दोहरी मार: राजस्थान में पारा 46.8 डिग्री पार, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Advertiesment
heat alert in rajasthan, Gujarat and MP
Weather Update 11 May : राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान का बाड़मेर 46.8 डिग्री सेल्सियम तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। जैसलमेर में 46.3 और फलौदी में पारा 46 पर जा पहुंचा। उत्तर प्रदेश में भी पिछले 2 दिनों में तापमान 5 डिग्री बढ़ गया। देश के 29 शहरों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में समेेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर 14 मई 2026 तक गरज-चमक, बिजली तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में 11 और 12 मई को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान और गुजरात में 14 मई, पूर्वी राजस्थान में 13 मई और पश्चिम मध्य प्रदेश में 12 से 14 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हिट वेव चलने की संभावना है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
 

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के उत्साह के बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए आंधी-बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। 12 और 13 मई को पहाड़ों पर मेघ गर्जन और तेज बारिश का अनुमान है। इस चेतावनी के बाद, प्रशासन ने चारधाम के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बहुत सोच-समझकर बनाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में 11-13 मई तक येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है। 14 मई से मौसम साफ हो जाएगा। 16 मई से तापमान 40 डिग्री को छूने लगेगा।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, कच्चे तेल की कीमतों में आग