Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम बंगाल में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

Advertiesment
West Bengal Cabinet will be expanded, 35 ministers will take oath
West Bengal Cabinet will be expanded : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। पश्चिम बंगाल में नई सरकार बने एक माह हो चुका है हालांकि अब तक पूर्ण मंत्रिमंडल (पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल) का गठन नहीं हुआ है। अब तक केवल 5 मंत्रियों ने शपथ ली है। दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू को मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेष मंत्री पद अब तक रिक्त थे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और 5 कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लगभग 3 सप्ताह बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। पश्चिम बंगाल में नई सरकार बने एक माह हो चुका है हालांकि अब तक पूर्ण मंत्रिमंडल (पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल) का गठन नहीं हुआ है। अब तक केवल 5 मंत्रियों ने शपथ ली है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच
दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू को मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेष मंत्री पद अब तक रिक्त थे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और 5 कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लगभग 3 सप्ताह बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे नबन्ना (राज्य सचिवालय) में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल आरएन रवि मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया। अधिकारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता के फैसले से चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन किया जा रहा है। मंत्रिपरिषद के विस्तार के तहत राज्य सरकार के 35 मंत्री कल सोमवार (1 जून 2026) की सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल और असम के बाद अब पंजाब पर भाजपा की नजर, क्या 2027 में ‘Domino Effect’ से बदलेगा राज्य का राजनीतिक समीकरण?
इस लिस्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता और अभिनेता रुद्रनील घोष जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में दो या उससे अधिक महिला चेहरों को भी जगह मिल सकती है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई वरिष्ठ नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारियां और प्रमुख विभाग दिए जा सकते हैं।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल के मुस्लिम-बहुल जिलों में ममता बनर्जी की हार की कहानी, आंकड़ों की जुबानी
इसके अलावा एक महिला अभिनेत्री को भी मंत्री पद दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। अभिनेता से नेता बने रुद्रनील घोष भी मंत्रिमंडल में स्थान पाने की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। इस नए विस्तार में महिलाओं, पिछड़े वर्गों और उत्तर बंगाल के नेताओं को खास तरजीह दी जाएगी। 
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?