Publish Date: Thu, 07 May 2026 (08:21 IST)
Updated Date: Thu, 07 May 2026 (08:39 IST)
विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पर बिहार की सियासत गरमा गई। पीए की हत्या से नाराज शुभेंदु ने कहा कि भाजपा अब यहां के गुंडों का सफाया करने का काम शुरू करेगी। तृणमूल कांग्रेस ने भी हत्या की निंदा करते हुए सभी हत्याओं की सीबीआई जांच की मांग की है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या
हमलावरों ने कोलकाता में उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता ने कहा कि हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हमने अपराध में इस्तेमाल हुई 4-पहिया गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है, लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि गाड़ी की नंबर प्लेट नकली है और उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। हमें घटनास्थल से जिंदा कारतूस और चले हुए कारतूस मिले हैं। चश्मदीदों और सबूतों की जांच की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
क्या बोले शुभेंदु अधिकारी
मध्यमग्राम में अपने PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर, BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है, और DGP ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है। भाजपा यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी।
अभिषेक बनर्जी पर लगे गंभीर आरोप
नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'अभिषेक बनर्जी ने ये हत्या कराई है। वे एक संदेश देना चाहते हैं कि हम सरकार में भ ले ना हो लेकिन हम तुम्हारे ऊपर भारी हैं। वे मूर्ख हैं इसका जवाब मिलेगा।'
भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार
खड़गपुर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी निजी सहायक पर हमला हुआ है। जो घटनाएं हो रही हैं उन्हें थमना चाहिए। भाजपा सत्ता में आ चुकी है मगर अभी सत्ता हमारे हाथों में आई नहीं है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। जो असमाजिक तत्व हैं उन्हें रोकना चाहिए। लड़ाई TMC के गुटों में हो रही है और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है।
विधायकों के लिए भाई जैसे थे रथ
BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह शायद भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है। CCTV फुटेज की अभी जांच की जा रही है। चंद्र एक भरोसेमंद इंसान थे, वे नेता प्रतिपक्ष के दफ्तर के सारे कामकाज देखते थे, हमारे विधायकों के लिए भाई जैसे थे, और कई तरह के दूसरे काम भी संभालते थे। जिस इंसान का BJP से कोई लेना-देना ही नहीं था, उसकी हत्या क्यों की गई? जनता में भारी गुस्सा है। हमने तो शांति चाही थी, लेकिन अब परिवार जरूर जवाब मांगेगा। अभी कुछ देर पहले ही, हमारे एक बूथ कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया और वह अभी अस्पताल में भर्ती है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज
चंद्रनाथ रथ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें