Publish Date: Wed, 20 May 2026 (14:06 IST)
Updated Date: Wed, 20 May 2026 (14:20 IST)
अभिजित डिपके ने कॉकरोच जनता पार्टी नामक एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक मंच बनाकर इतिहास रच दिया। दावा किया जा रहा है कि यह 'युवाओं का, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए राजनीतिक मोर्चा' है। पार्टी के नारे, चुनाव चिन्ह से लेकर एंथम तक सब कुछ खास है। यह नाम सुप्रीम कोर्ट (CJI) द्वारा की गई एक टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। महज कुछ ही घंटों में 1 लाख से ज्यादा लोग उनसे जुड़ चुके हैं।
ALSO READ: कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 3 दिन में 1 लाख युवा जुड़े
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले अभिजित एक युवा पॉलिटिकल कम्यूनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट और पत्रकार हैं। पुणे से पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्टन यूनिवर्सिटी से 'पब्लिक रिलेशंस' में एमएस किया है।
30 वर्षीय अभिजित 'कॉकरोच जनता पार्टी' बनाने से पहले भी राजनीति से जुड़े रहे हैं। 2020 से 2022 तक वे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का भी हिस्सा रहे हैं। वे पार्टी की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा थे। वे दिल्ली के शिक्षा विभाग के कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
क्यों बनाई कॉकरोच जनता पार्टी?
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पर आरोप लगा कि उन्होंने पत्रकारिता, कानून और आरटीआई एक्टिविज्म में आने वाले बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' से की थी। हालांकि बाद में सीजेआई ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल चुका था। इसके बाद ही अभिजित ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाने का फैसला किया।
चुनाव चिन्ह से लेकर एंथम तक सब कुछ खास
पार्टी ने हाल ही में एक एआई-जनरेटेड एंथम भी जारी किया है, जिसके बोल हैं- 'वी आर कॉकरोच पार्टी, वी आर चिल्ड्रेन ऑफ अ बर्निंग सिटी।' कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना चुनाव चिन्ह मोबाइल फोन घोषित किया है। कॉकरोच जनता पार्टी का नारा 'सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी रखा गया है। पार्टी का 5 सूत्रीय घोषणापत्र भी चर्चा में है, जिसमें तीखे राजनीतिक संदेशों के साथ व्यंग्य का मिश्रण देखने को मिलता है।
महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे नेताओं ने भी पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाई है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और पूर्व सिविल सेवक आशीष जोशी ने भी पार्टी की पोस्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें