Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन हैं रक्षित चौहान, US द्वारा जब्त रूसी टैंकर से क्या है कनेक्शन, PM मोदी से परिवार ने बचाने के लिए क्यों लगाई गुहार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russian tanker

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 12 जनवरी 2026 (16:42 IST)
Who is Rakshit Chauhan : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के रहने वाले 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी रक्षित चौहान के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने बेटे की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित करने की भावुक अपील की है। रक्षित उस रूसी टैंकर 'मैरिनेरा' (Marinera) के 28 चालक दल के सदस्यों में शामिल हैं, जिसे हाल ही में अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक में जब्त कर लिया है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक हिमाचल के पालमपुर के निवासी रक्षित चौहान एक रूसी कंपनी के लिए मर्चेंट नेवी ऑफिसर के रूप में अपने पहले समुद्री असाइनमेंट पर 'मैरिनेरा' टैंकर पर सवार हुए थे। 7 जनवरी को अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने उत्तरी अटलांटिक में इस रूसी झंडे वाले टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। चालक दल के 28 सदस्यों में रक्षित के अलावा दो अन्य भारतीय नागरिक (गोवा और केरल से) भी शामिल हैं।
 
'मैरिनेरा' एक रूसी क्रूड ऑइल टैंकर है, जिसे अमेरिका और उसके सहयोगी उस "शैडो फ्लीट" (Shadow Fleet) का हिस्सा मानते हैं जिसका इस्तेमाल रूस और चीन पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए करते हैं। दो सप्ताह तक चले एक विशेष अभियान के बाद, 7 जनवरी को ब्रिटिश द्वीपों और आइसलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी तट रक्षक और सेना ने इसे अपने कब्जे में लिया। इस जहाज पर कुल 28 सदस्य सवार हैं, जिनमें 3 भारतीय, 20 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई और 2 रूसी नागरिक शामिल हैं।
 
फरवरी में बेटे की शादी, मां की भावुक अपील
रविवार को पालमपुर में मीडिया से बात करते हुए रक्षित की मां बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा, "कृपया मेरे बेटे रक्षित की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। परिजनों ने बताया कि 19 फरवरी को रक्षित की शादी तय है। 
 
मां ने कहा कि हमारी रक्षित से आखिरी बार 7 जनवरी को बात हुई थी, जहाज जब्त होने से कुछ घंटे पहले। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह शादी की तारीख से पहले घर लौट आए। हम प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से रक्षित के साथ-साथ गोवा और केरल के चालक दल के सदस्यों को भी छुड़ाने की अपील करते हैं। रक्षित के पिता ने बताया कि पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने परिवार को सहायता का आश्वासन दिया है और इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाने की बात कही है।  Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का दावा, ट्रंप और मोदी की दोस्ती सच्ची