Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल में क्‍यों नहीं उतर पाया PM मोदी का हेलिकॉप्‍टर, कोलकाता एयरपोर्ट लौटा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें PM Modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (14:42 IST)
पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्‍टर ताहेरपुर में नहीं उतर पाया है। मौसम खराब होने के चलते पीएम मोदी अब वीडियो कॉल के जरिए कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

अब पीएम मोदी वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे और उनका कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा। पीएम मोदी का कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वह कई परियोजनाओं का तोहफा देंगे और नदिया में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के दौरे का कार्यक्रम है जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे व उनका उद्घाटन करेंगे। उनकी यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच होगी। एसआईआर की मसौदा सूचियों के प्रकाशन के बाद मोदी का यह पहला दौरा होगा और पिछले पांच महीनों में यह उनका तीसरा दौरा है।

मसौदा सूचियों के प्रकाशन के बाद मतुआ समुदाय के सदस्यों में बढ़ती चिंताओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री रानाघाट के ताहेरपुर इलाके में रणनीतिक रूप से अहम स्थल से जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली स्थल पास के बनगांव में नामशूद्र हिंदू समुदाय के गढ़ से कुछ ही दूरी पर है। ऐसी संभावनाएं हैं कि इस दौरान मोदी राज्य में अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं और इन अहम चुनावों के लिए पार्टी की बड़े स्तर की रणनीति की रूपरेखा भी तय कर सकते हैं।

बंगाल को ये सौगात : प्रधानमंत्री मोदी नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बाराजागुली-कृष्णनगर मार्ग पर 66.7 किलोमीटर लंबे 4-लेन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी उत्तर 24 परगना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बारासात-बाराजागुली मार्ग पर 17.6 किलोमीटर लंबे 4-लेन की आधारशिला भी रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में काम करेंगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा और पूरे क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संयुक्त राष्ट्र संघ ने दूसरा विश्व ध्यान दिवस मनाया