Publish Date: Mon, 04 May 2026 (18:53 IST)
Updated Date: Mon, 04 May 2026 (19:12 IST)
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की रोते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। यह तस्वीर बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सामने आई है। कैलाश भावुक होकर रो रहे हैं। दरअसल, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में भाजपा की दो-तिहाई बहुमत से जीत को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का तोहफा बताते हुए भावुक हो गए। बता दें कि साल 2021 में कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल का प्रभारी बनाया गया था। उस समय काफी उठापटक हुई थी।
अब उनके रोने की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने 2021 के संघर्षों को याद करते हुए ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि टीएमसी के राज में उनके और संघ प्रचारकों के खिलाफ केस किए गए थे। उन लोगों को परेशान किया गया था।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बंगाल चुनाव के परिणाम के अनुसार भाजपा दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से देश के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है। हालांकि इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू निकल आए।
बता दें कि साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय प्रभारी थे। उस चुनाव में भाजपा ने काफी मेहनत की थी, लेकिन भाजपा को मात्र 77 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।
मुझ पर और संघ पर केस किए गए : कैलाश विजयवर्गीय ने उस चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया था। मुझ पर और संघ के प्रचारकों पर केस किए गए। ऐसे केस किए गए जो नॉन बेलबेल थे। उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद को हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की जीत जितनी ही महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री शाह की रणनीति के जादू का नतीजा है। यह जीत मोदी और शाह की तरफ से देश के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन रहा था। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के जरिए देश में आतंकवादी, गैर-कानूनी हथियार और नकली पैसा आ रहा था। कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल देश की अंदरूनी सुरक्षा से समझौता करने का गेटवे बन गया है और टीएणसी और उसके साथी सिर्फ अपनी पोजीशन की चिंता में देश-विरोधी तत्वों का सपोर्ट कर रहे हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें