rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM Modi ने 77वें गणतंत्र दिवस पर क्यों पहनी मरून रंग की पगड़ी, आखिर क्या है मैसेज?

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi pagdi republic day modi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 26 जनवरी 2026 (11:51 IST)
पीएम मोदी अपने परिधानों की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने जिस रंग की पगडी पहनी है उससे वे चर्चा में हैं। आखिर क्यों पीएम मोदी ने इस रंग की पगडी पहनी। वे क्या मैसेज देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अपनी वेशभूषा को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। पीएम मोदी के पहनावे में भारतीय संस्कृति की झलक साफ देखी जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर मरून रंग की पगड़ी पहनी है। गौरतलब है कि साल 2016 से वर्ष 2026 तक पीएम मोदी हर बार एक नए अंदाज में नजर आए हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचने के पर मरून रंग की पगड़ी पहनी। इस पगड़ी पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है। पगड़ी के पिछले हिस्से में हरे रंग पर सुनहरे रंग की शानदार कढ़ाई देखने को मिली। साफे के आखिरी हिस्से में हरे रंग के नीचे पीले रंग का मिश्रण देखने को मिला। पीएम मोदी की वेशभूषा की बात करें तो उन्होंने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। उन्होंने इस पर आसमानी रंग की जैकेट पहनी हुई है।
Edited By: Navin Rangiyal  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनाली में 24 घंटों से 8-10 KM लंबा जाम, चिप्स-बिस्किट खा रहे, सड़कों पर कट रहीं रातें