Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

Advertiesment
Will there be relief from scorching heat, Rain alert issued for several states
Weather Update News : नौतपा का दौर चल रहा है, जो मई के अंत और जून के पहले सप्ताह तक रहता है। उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में लू चल रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लू का कहर जारी है। छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी है। इसी बीच भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में लू का दौर

नौतपा का दौर चल रहा है, जो मई के अंत और जून के पहले सप्ताह तक रहता है। उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में लू चल रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लू का कहर जारी है। छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी है।

हीटवेव से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर

इसी बीच भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती हवाओं और मौसमी परिस्थितियों के कारण मानसून की रफ्तार में कुछ दिन की बाधा आई थी, जिससे यह केरल तट से कुछ दूरी पर अटका हुआ था, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बन रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट से बेहद करीब (लगभग 35-40 किलोमीटर) पहुंच चुका है और यह कभी भी राज्य में दस्तक दे सकता है।
webdunia
दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे रात में भी गर्मी बनी रहेगी। हालांकि 28 और 29 मई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहले से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 28 से 30 मई के बीच उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।  
ALSO READ: Weather Update : नौतपा में झुलस रहे लोग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
राजस्थान में 28, 29 और 30 मई को बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में 28 से 30 मई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में भी 30 मई तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 28 से 30 मई तक लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के आसार हैं। बिहार के कई शहरों में आंधी की चेतावनी है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और मुंगेर में बारिश का अलर्ट है। Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार