Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 16 करोड़पति मैदान में

Advertiesment
हमें फॉलो करें त्रिपुरा
अगरतला , गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013 (19:10 IST)
त्रिपुरा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दौड़ में शामिल कुल 249 में से 16 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने यह जानकारी दी है।

'त्रिपुरा इलेक्शन वॉच' के सचिव बिस्वेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि 16 'करोड़पति' उम्मीदवारों में से 12 विपक्षी कांग्रेस का, एक सत्तारुढ़ माकपा का, एक भाजपा का और बाकी निर्दलीय हैं।

मतबाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी प्रत्याशी बिप्लब कुमार घोष 9.29 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इनमें से सबसे अमीर प्रत्याशी हैं जबकि इस सूची में दूसरे स्थान पर बाधारघाट सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी दिलीप सरकार (4.58 करोड़ रुपए की संपत्ति) और तीसरे स्थान पर राधाकिशोरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रणजीत सिंह राय (4.3 करोड़ रुपए की संपत्ति) हैं।

एनजीओ ने कहा कि माकपा उम्मीदवार और राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जितेंद्र चौधरी के पास 1.55 करोड़ रुपए की संपत्ति है। भट्टाचार्य ने कहा कि चुनावी मैदान में मौजूद प्रत्याशियों में 19 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 12 प्रत्याशियों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं और एक उम्मीदवार भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत आरोपी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi