हम साथ-साथ हैं-येचुरी

Webdunia
FILE
भाकपा एबी बर्धन द्वारा वाम दलों के जनता से अलग होने के मामले में माकपा को जिम्मेदार ठहराए जाने को सीताराम येचुरी ने आंतरिक मसला करार देते हुए कहा कि हम साथ-साथ हैं।

वामपंथी पार्टियों और कामगार दलों के 11वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में जानकारी देते समय जब येचुरी से बर्धन की टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बगल में बैठे भाकपा नेता डी. राजा की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम दोनों तो साथ-साथ बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यह वाम मोर्चे की दो पार्टियों के बीच का आंतरिक मसला है और इसे किसी तरह भी तूल देने की आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की गई चर्चा की जानकारी देते हुए बर्धन ने कहा था कि जनता के वाम दलों से अलग होने की जिम्मेदारी वाम दलों विशेषकर सबसे बड़े वाम दल माकपा की है।

येचुरी ने दावा किया कि 17 से 20 करोड़ लोग अभी-अभी गरीबी के घेरे में आए हैं। समस्या का हल तभी निकलेगा जब 'मुनाफा बाद में और जनता पहले' का फार्मूला अपनाया जाए, लेकिन पूँजीवादी देश ‘जनता बाद में और मुनाफा पहले’ की नीति अपना रहे हैं। येचुरी ने कहा कि सम्मेलन के दौरान जन आंदोलन को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा होगी। 22 नवंबर को सार्वजनिक बैठक के दौरान माकपा और भाकपा के अलावा वाम मोर्चे के अन्य दल फारवर्ड ब्लॉक एवं आरएसपी के नेता भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस तरह की पहली बैठक 1998 में एथेंस में हुई थी। उसके बाद लगातार सात बैठकें यूनान में ही हुई। उसके बाद इन बैठकों को दुनिया के अन्य हिस्सों में भी कराने की माँग उठी। उसके बाद आठवीं बैठक पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हुई। नौवीं बैठक बेलारूस, मास्को में और दसवीं बैठक साओ पाओलो (ब्राजील) में हुई।

येचुरी ने बताया कि भारत में इस तरह की बैठक पहली बार हो रही है, जिसका आयोजन भाकपा और माकपा मिलकर कर रहे हैं। सम्मेलन में एशिया के 11 देशों की 12 कम्युनिस्ट पार्टियाँ, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 24 देशों की 29 पार्टियाँ, दक्षिण पश्चिम एशिया के पाँच देशों की आठ पार्टियाँ, लैटिन अमेरिका के छह देशों की सात पार्टियाँ और अफ्रीका से एक कम्युनिस्ट पार्टी हिस्सा लेगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर